फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवती को भगा ले जाने के आरोपी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या का आरोप

Sat, 17 Sep 2022 06:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के बड़ागांव थाना अंतर्गत सलिवाहनपुर निवासी अतुल कुमार (19) शुक्रवार शाम घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। अतुल पर युवती को भगा ले जाने का आरोप था। 
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के पिंडरा क्षेत्र में शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। फूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।  बड़ागांव थाना अंतर्गत सलिवाहनपुर निवासी अतुल कुमार (19) के ऊपर आरोप था कि वह लड़की को भगा ले गया।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम पांच बजे वह कचहरी से लौटा और फिर रात में किसी का फोन आने पर बाबतपुर मंगारी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा। अंतिम बार रात 10 बजे अतुल को देखा गया। इसके बाद रातभर परिजनों से उसका कोई संपर्क नहीं हुआ। शनिवार सुबह भाई चंद्रेश सहित अन्य परिजन उसकी खोजबीन में जुटे तो किसी ने सूचना दी कि मंगारी स्टेशन से दो किमी दूर रेलवे ट्रैक पर अतुल का शव पड़ा हुआ है।

मौके पर पहुंची पुलिस भी छानबीन में जुटी। घटनास्थल के पास ही उसका पर्स और मोबाइल बरामद हुआ। भाई चंद्रेश का आरोप था कि अतुल की हत्या कर शव यहां फेंका गया। सिर में गहरे जख्म और रॉड से छेद करने जैसा जख्म था। पिता अनिल कुमार ने फूलपुर थाने में नामजद तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फूलपुर थाना प्रभारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर तफ्तीश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें