फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में मिली युवती की लाश: मुंह से निकल रहे झाग को देख लोग बोले- हत्या की गई है, पुलिस भी उलझी; होगी जांच

Mon, 11 Aug 2025 07:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के भंदहा कलां गांव के झाड़ियों में युवती की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर चाैबेपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
शव को कब्जे में लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: चौबेपुर क्षेत्र के राजवारी हवाई पट्टी के समीप भंदहा कलां गांव के पास एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। शव को पुरानी हवाई पट्टी के झुरमुट में एक खेत में पड़ा देखा गया था।

विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। खबर लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी। प्रारंभिक जांच में उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। वह नीले रंग का छींट दार सूट पहनी हुई है।

पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त और मौत के कारण का पता लगने के बाद ही आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी। घटना की सूचना मिलने पर एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह भी पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि युवती के मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन


विषाक्त पदार्थ खाने के कारण ऐसा हुआ है। हालांकि, यह कहना अभी मुश्किल है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही पता चल सकेगा। आखिर युवती का शव झुरमुट में हवाई पट्टी पर कैसे मिला? बताया गया है कि टोल टैक्स से बचने के लिए तमाम वाहन कैथी और राजवारी गांव के रास्ते से गुजरते हैं। संभावना है कि कहीं किसी वाहन से युवती को किसी ने फेंक तो नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें