फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: नीट की तैयारी कर रहे छात्र का फंदे से लटका मिला शव, कुर्सी पर टिका था; हत्या का लगाया आरोप

Wed, 06 May 2026 01:09 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/कानपुर।

सार

वाराणसी के रहने वाले अमित कुमार पटेल का शव कानपुर में फंदे से लटकता मिला। वह अपने बड़े भाई के साथ किराये के मकान में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। 
विज्ञापन
मृतक अमित कुमार पटेल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनकी के विद्यार्थीनगर में वाराणसी के थाना मिर्जामुराद के गणेशपुर बेनीपुर निवासी अमित कुमार पटेल (22) का सोमवार देर रात शव फंदे से लटका व कुर्सी पर टिका मिला। वह अपने बड़े भाई के साथ किराये के मकान में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। घटना के समय बड़ा भाई गांव गया हुआ था। सोमवार देर रात घर लौटा तो दरवाजे खुले हुए थे और अमित का शव फंदे से लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे परिजन ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस और फॉरेंसिक ने जांच शुरू की है। 

विज्ञापन


वाराणसी निवासी अमित कुमार पटेल बीते दो साल से पनकी में किराये का कमरा लेकर नीट की तैयारी कर रहा था। उसके साथ पीएसआईटी से बीटेक कर रहा बड़ा भाई अजीत रहता था। परिवार में मां प्रभावती, बड़ा भाई अरविंद, धर्मेंद्र, संजय, सुजीत, अजीत फिर अमित था। पिता रामआलम का देहांत हो चुका है। 

बड़े भाई अरविंद ने बताया कि दो दिन पहले अजीत गांव आया था। सोमवार देर रात गांव से लौटा था। देर रात अजीत कमरे में पहुंचा तो वहां घर के दरवाजे खुले पड़े थे। छोटे भाई अमित का शव गमछे से बने फंदे के सहारे कुर्सी पर टिका मिला। जानकारी पर मकान मालिक और पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार को अमित ने नीट की परीक्षा दी थी। उसका सेंटर कल्याणपुर में पड़ा था। परीक्षा देने के बाद उसकी बात बहन सुनीता से हुई थी। इस दौरान उसने बताया था कि परीक्षा बहुत अच्छी हुई है। जल्द ही चयन हो जाएगा। 

अरविंद का आरोप है कि उनके भाई की हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसीपी पनकी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें