फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस; शव पर काले रंग की पैंट व नीली धारीदार टीशर्ट

Thu, 18 Jun 2026 06:49 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: चोलापुर थाना क्षेत्र के तेवर गांव में गुरुवार सुबह लगभग 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास के साथ मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
चोलापुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: चोलापुर थाना क्षेत्र की गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत तेवर गांव में गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव को देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन और चोलापुर पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सधुवन राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। 

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके शरीर पर काले रंग की पैंट तथा नीले रंग की धारीदार टी-शर्ट थी। प्रारंभिक जांच में मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के बीच शव मिलने की खबर चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और शिनाख्त होने के बाद ही मृत्यु के कारणों और परिस्थितियों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिलने की बात कह रही है। 

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। थाना प्रभारी सधुवन राम ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी, नाम, पता या पहचान ज्ञात हो तो वह तत्काल चोलापुर थाना अथवा गोसाईपुर पुलिस चौकी से संपर्क करे। 

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान होने से मामले की जांच को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी। पुलिस आसपास के थानों और जनपदों में भी गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है, ताकि मृतक की पहचान जल्द से जल्द की जा सके। फिलहाल अज्ञात शव मिलने की घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के आधार पर आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें