वाराणसी जिले के चिरईगांव चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनपुरा में सोमवार की सुबह एक अधेड़ का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी तब हुई जब लोग टहलने के लिए सुबह बगीचे से होकर जा रहे थे। लोगों ने पेड़ पर फंदे से लटकता शव देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस व घरवालों को दी।
वाराणसी जिले के चिरईगांव चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनपुरा में सोमवार को प्रातः काल रिंगरोड फेज दो के पास एक आम के बगीचे में गांव के ही मंगली राजभर (55) पुत्र महंगी राजभर का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। सुबह टहलने निकले कुछ लोगों ने फंदे पर लटकता शव देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने नजदीक पहुंच कर देखा तो उसकी पहचान कर मृतक के परिवार के साथ ही पुलिस चौकी चांदपुर के प्रभारी दिलेश को सूचना दी। थोड़ी ही देर में परिजनों व पुलिस के साथ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए और मौके का मुआयना किया।
परिजनों के अनुसार मृतक मूल रूप से ग्राम पंचायत चिरईगांव का निवासी था। ग्राम पंचायत बभनपुरा में उसका ननिहाल और ससुराल दोनों था। उसने लगभग 30 साल पहले यहां जमीन खरीदी थी और उसी पर मड़हा बनाकर परिवार सहित रहता था। इन दिनों जमीन संबंधी कुछ मामले व मकान बनवाने को लेकर वह काफी तनाव में रहता था।
विज्ञापन
आशंका है कि इन्हीं कारणों से उसने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियों का रो- रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े बेटे रवि राजभर ने पुलिस को तहरीर दी है।