सुबह गांव के कुछ लोग मवेशी चराने निकले तो बाबूराम के पुरा स्थित कुएं से दुर्गंध उठने पर कुएं में झांका तो शव उतराया हुआ दिखा, यह देखते ही ग्रामीण चीखने- चिल्लाने लगे। आसपास के लोग जुटे तो राजातालाब पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया तो पहचान पिंकी के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पिंकी के दो बच्चे भी है।