फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: गोमती नदी में मिला जौनपुर के युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 22 Jul 2023 10:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के बाबतपुर गांव के पास गोमती नदी में शनिवार को जौनपुर जिले के कोठवार गांव निवासी अरविंद कुमार सैनी (27)  का शव मिला। अरविंद 19 जुलाई की रात से लापता था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
नदी में उतराया मिला शव - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बाबतपुर गांव के पास गोमती नदी में शनिवार को एक युवक का शव मिला। चोलापुर थाने की पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव निवासी मिट्ठू लाल सैनी के पुत्र अरविंद कुमार सैनी (27) के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर आए परिजनों ने अरविंद की हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


चोलापुर थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि बीते 19 जुलाई की रात 10 बजे अरविंद के मोबाइल पर फोन आया था। फोन आने के बाद अरविंद घर से निकला और वापस नहीं लौटा। अरविंद के अपहरण की तहरीर सरायख्वाजा थाने में दी गई। पुलिस ने अपहरण की जगह गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर ली।
ये भी पढ़ें; सात साल की बच्ची से दरिंदगी के मामले में तेजी से इंसाफ, 22 दिन में दोषी को 20 वर्ष जेल की सजा
विज्ञापन


बताया कि अरविंद ने एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी। दोनों में अनबन के बाद वह अलग रहने लगे। उधर, चोलापुर थाना प्रभारी ने बताया कि सरायख्वाजा थाना प्रभारी को अवगत कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें