वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव के सामने रिंग रोड के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। महिला को हत्या के बाद नाले में फेंक दिया गया। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए.भेज दिया गया है।
सुबह ग्रामीण जब रिंगरोड पर टहलने के लिए निकले तो रोड के किनारे बने नाले में एक महिला का शव औधे मुंह पानी में.पडा था। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दिया। सूचना पाकर कोटवा चौकी इंचार्ज दिनेश मौर्य मौके पर पहुंच कर शव को पानी से बाहर निकलवाया। महिला के चहरे.पर काफी चोटें थी। चेहरे के नीचे कटा हुआ निशान भी था। जहां शव मिला था वहां से थोड़ी दूरी पर कई शराब और बीयर की खाली बोतलें भी बरामद की गईं।