फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसः गंगा में उफान से महाश्मशान पर शवों की कतार, करना पड़ा रहा घंटों इंतजार 

Sun, 09 Sep 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
शवों को छत पर जलाया जा रहा - फोटो : self
बनारस में गंगा का जल स्तर के बढ़ने से महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर शवदाह स्थल बदलना पड़ा है। इससे परेशानी बढ़ गई है। मणिकर्णिका घाट पर लंबी वेटिंग है। शव जलाने के लिए तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
 
विज्ञापन

2 of 4
flood - फोटो : amar ujala
गंगा में उफान की वजह से मणिकर्णिका घाट पर पानी भर गया है। शवों को छत पर जलाया जा रहा है। पहले जहां बीस शव का अंतिम संस्कार किया जा सकता था, वहीं अब एक बार में दस शव ही जलाए जा सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
cremation - फोटो : अमर उजाला

लकड़ी गीली होने की वजह से भी संस्कार में अधिक समय लग रहा है। बुधवार शाम 25 शव मणिकर्णिका घाट जाने वाली गली में बारी के इंतजार में रखे थे। वहीं हरिश्चंद्र घाट पर भी पानी भर जाने पर उन्हें ऊपर घाट के रास्ते पर ही रखकर जलाया जा रहा है।
 
विज्ञापन

4 of 4
varanasi - फोटो : amar ujala

उधर, गंगा में उफान की वजह से शीतला मंदिर के पट बंद कर दिया गए हैं। आरती दूसरे मंदिर में हो रही है। गंगा आरती भी गंगा सेवा निधि की छत पर की जा रही है। अस्सी घाट पर सुबह ए बनारस का मंच भी पूरी तरह से गंगा के जल से डूब गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें