गाजीपुर के बलुआ घाट पर रविवार को अज्ञात युवक का शव गंगा में मिला। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह घाट पर आस-पास के लोग स्नान करने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर युवक के शव पर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त वाराणसी के चिरईगांव के शक्करपुर डोमनपुर गांव निवासी बृजेश (23) के रूप में हुई। कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।