सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में डीसीएम ने टक्कर मारी। घटना के बाद चालक केबिन में फंस गया। जब तक कोई मदद पहुंचती उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवारवालों को सूचित किया गया।
मिर्जामुराद क्षेत्र के हरपुर स्थित ओवरब्रिज पर शनिवार की तड़के लखनऊ से अल्ट्राटेक सीमेंट लाकर चंदौली के लिए जा रहे डीसीएम पहले से दुर्घटना ग्रस्त होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा भिड़ी। जिसमें उन्नाव जिले के औराद थाना अंतर्गत अलावलपुर गांव निवासी ट्रक चालक आबीस अली (35) ट्रक के केबिन में फंसकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने घंटो मशक्कत के बाद किसी तरह ट्रक के केबिन से निकलवाया गया। गम्भीर रूप से घायल चालक को इलाज हेतु एम्बुलेंस से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। जहां इलाज के दौरान ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित बताया गया।