डाॅक्टरों ने आठ तक किया ऑपरेशन
शनिवार को आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो.एसएन संखवार, एमएस प्रो.केके गुप्ता के निर्देशन में हुई सर्जरी में न्यूरोलॉजी के डॉ. आनंद कुमार, न्यूरोसर्जरी के डॉ. नित्यानंद पांडेय, मुंबई से आए न्यूरोसर्जन डॉ. नरेन नाइक और एनेस्थीसिया से प्रोफेसर आरके दुबे आदि सर्जरी में शामिल रहे। इसके अलावा प्रोफेसर वीएन मिश्रा, प्रोफेसर आरएन चौरसिया, विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अभिषेक पाठक , डॉ. वरुण कुमार सिंह, डॉ. जानकी मकानी और डॉ. अर्पण मित्रा भी टीम का हिस्सा रहे।
क्या है डी ब्रेन स्टूमलेशन सर्जरी
प्रो. दीपिका जोशी ने बताया कि डीबीएस यानी डी ब्रेन स्टूमलेशन सर्जनी एक स्थापित यूएस एफडीए अनुमोदित सुरक्षित न्यूरोसर्जिकल प्रक्रिया है, जो कि उन्नत बीमारी वाले रोगियों के लिए है। जिन मरीजों के उपचार के दौरान लक्षण नियंत्रण और अच्छी गुणवत्ता प्रदान करने में विफल रहता है, या जिनमें चिकित्सा उपचार डिस्केनेसिया जैसे गंभीर दुष्प्रभाव उत्पन्न करता हना, तब डीबीएस किया जाता है।
डीबीएस एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें न्यूरोसर्जन मस्तिष्क के विशिष्ट क्षेत्रों में विद्युत संकेतों को भेजने के लिए न्यूरोस्टिमुलेटर नामक एक चिकित्सा उपकरण प्रत्यारोपित करता है। यह तकनीक पार्किंसंस रोग, आवश्यक कंपन और डिस्टोनिया सहित कई न्यूरोलॉजिकल विकारों के इलाज में अत्यधिक प्रभावी साबित हुई है।