फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज: युवा महोत्सव उड़ान और स्पंदन के 200 विजेता विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, खिले चेहरे

Wed, 18 Mar 2026 01:25 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: डीएवी पीजी कॉलेज में युवा महोत्सव उड़ान और स्पंदन के 200 विजेता विद्यार्थियों का सम्मान हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि बीएचयू के छात्र अधिष्ठाता ने विजेताओं को सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों का हुआ सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में युवा महोत्सव उड़ान और स्पंदन के विजेताओं को सम्मानित किया गया। 40 प्रतियोगिताओं में कुल 200 विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि बीएचयू के छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह ने विजेताओं को सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिर्फ विजयी होना ही सफलता की पहचान नहीं है। किसी भी प्रतियोगिता में प्रतिभागिता ही बड़ी उपलब्धि होती है। प्रतियोगिताओं में जिन विजेताओं को सम्मानित किया गया, उसमें क्विज में सूर्यांश चतुर्वेदी एवं समूह, हिंदी संभाषण में उत्कर्ष तिवारी ,टर्न कोट में कुमार हर्ष, हिंदी और अंग्रेजी निबंध लेखन में दिव्यांश सोनी व अमित कुमार, हिंदी काव्य पाठ में गोविंद नारायण वैभव का नाम शामिल है। 

इसके अलावा संस्कृत काव्य पाठ में राम दूबे, ऑन द स्पॉट पेंटिंग में समृद्धि श्री, रंगोली में सिमरन कुमारी, एकल शास्त्रीय गायन में शिवांग पांडेय, इंस्ट्रूमेंटल नॉन परकशन में साई पाटिल, वैस्टर्न ग्रुप सांग में श्रुति थापा एवं समूह, एकल शास्त्रीय नृत्य में इशिता त्रिवेदी, फोक डांस में श्री बरनवाल एवं समूह का सम्मान हुआ। 
विज्ञापन


सांस्कृतिक शोभायात्रा में कला संकाय प्रथम रहा। संचालन डॉ. साक्षी चौधरी, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. तरु सिंह ने दिया। इस दौरान डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. हसन बानो, प्रो. विजयनाथ दुबे, प्रो. प्रशांत कश्यप, प्रो.ऋचारानी यादव, प्रो. संजय कुमार साह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें