शादी की तैयारियों के बीच छा गया मातम
परिजनों ने बताया कि काजल की शादी ताड़ीबड़गांव निवासी युवक से तय हुई थी। विवाह की तिथि 9 फरवरी निर्धारित थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। घर में जहां खुशियों का माहौल था, वहीं इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल दीं।
बीना सिंह अपने पीछे तीन पुत्र ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, दीपेंद्र सिंह और धीरेंद्र प्रताप सिंह और दो पुत्रियां काजल और सुमन छोड़ गई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे पुत्र धीरेंद्र प्रताप सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार यही कहते रहे कि मां और बहन उन्हें छोड़कर क्यों चली गईं।
उनकी व्यथा सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। बताया जाता है कि बीना के पति राकेश सिंह इलाहाबाद में ठेकेदारी करते हैं। करीब एक वर्ष पूर्व वह भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और अभी उनका उपचार चल रहा है। ऐसे में परिवार पर आई इस दोहरी त्रासदी ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।