उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित पनिकप खुर्द ग्राम सभा के बलियारी गांव के बाहर शुक्रवार को किशोरी का पेड़ के सहारे फंदे से लटकता शव मिला। कुछ दिन पहले पिता की मौत के बाद से ही वह सदमे में थी। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया।
गांव निवासी पूजा (15) शुक्रवार की दोपहर घर से बिना कुछ बताए चली गई। इसके कुछ घंटे बाद गांव के बाहर उसका शव पेड़ से लटकता देखा गया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। रायपुर एसओ विश्व ज्योति राय के मुताबिक किशोरी के पिता लालता खरवार की पिछले माह तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद से ही वह सदमे में रहती थी। संभवत: इसी सदमे में किशोरी ने जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।