फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : मां की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर सकी बेटी, शव से लिपट कर दी जान

Mon, 13 May 2019 08:15 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मदर्स डे बीते अभी मात्र एक दिन हुआ है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बलिया से एक दिल को रुला देने वाली खबर सामने आई है। एक बेटी अपने मां की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और मां के शव को लेकर अपना भी प्राण त्याग दी।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मिड्ढी मोहल्ले निवासी मां प्रभावती देवी(90) और उसकी दत्तक बेटी रिंकी श्रीवास्तव(30) पुत्री स्व. कमलाकांत श्रीवास्तव के रूप में की गई। पुलिस के मुताबिक मिड्ढी निवासी पड़ोसियों से सूचना मिली कि एक कमरे से बदबू आ रही है। उन्होंने कमरे में रह रही मां-बेटी की मरने की आशंका जताई।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कमरे का ताला तोड़ा, तो देखा कि दोनों को मृत अवस्था में पाया। पुलिस की माने तो वृद्ध महिला रिंकी को पुत्री के रूप में गोद लिया था, लेकिन वह भी विक्षिप्त थी। बताया कि वृद्ध महिला कोई गतिविधि नहीं सकती थी। विक्षिप्त लड़की ही पड़ोसियों और अन्य से भीख मांगकर खाना लाती थी और अपनी मां को खिलाती थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया कि दो-तीन दिन से मां-बेटी कमरे से बाहर नहीं दिखी लेकिन कमरे से बदबू आ रहा था। आशंका जताई कि दोनों की मौत करीब 3-4 दिन पहले ही हो चुकी थी। इसकी बदबू आ रही थी। पुलिस की मानें तो वृद्घ महिला की शव से चिपक कर रोते-रोते बेटी की भी मौत हो गई थी। इस बाबत सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि इसमें हत्या या आत्महत्या का मामला प्रकाश में नहीं आया है बल्कि स्वभाविक मौत और सदमे से मौत हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें