फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमसे गलती हो गई...': बुजुर्ग महिला को लेने पहुंचे बेटी-दामाद, मांगी माफी; मर्णिकर्णिका पर छोड़ भाग गए थे

Wed, 16 Apr 2025 02:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: खबर वायरल होने के बाद बेटी और दामाद मंडलीय अस्पताल पहुंची और महिला से माफी मांगी। चिकित्सकों ने पुलिस की माैजूदगी में बुजुर्ग महिला को उन्हें साैंप दिया। हिदायत दी की लापरवाही न होने पाए।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला के पास बैठी बेटी और दामाद के साथ समाजसेवी अमन कबीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मर्णिकर्णिका घाट पर बीते रविवार को एक वृद्ध महिला लावारिस हाल में मिली थी। बताया जा रहा था कि उसकी बेटी और दामाद ने उसे यहां छोड़कर भाग गए। महिला की हालत काफी दयनीय थी तो सफाई कर्मियों ने उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन




समाजसेवी अमन कबीर ने बताया कि महिला का नाम इंद्रावती है। सोशल मीडिया और मीडिया में चली खबरों के बाद महिला की बेटी और दामाद अस्पताल पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि यह काफी दिनों से काशी या महाकाल पहुंचाने की बात कह रही थी, इसलिए हम इन्हें यहां छोड़ दिए। इस पर अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें फटकार लगाई।
विज्ञापन


वहीं, बेटा आदर्श सिंह ने बताया कि हम मां को तकलीफ में नहीं देख पा रहे थे। ससुर की माैत के बाद वह काफी अकेली पड़ गई थीं। उनकी सेवा भी हम कर रहे थे। दो-चार दिन से वह किसी धार्मिक स्थल पर छोड़ जाने की जिद कर रही थीं।

विज्ञापन

बुजुर्ग महिला के साथ मंडलीय अस्पताल में अमन कबीर और अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
बेटी और दामाद के ये शब्द सुनते ही चिकित्सकों ने उनसे कहा कि अब ये सफाई नहीं चलेगी। आप लोग गारंटी दें कि घर ले जाने के बाद इनका अच्छे से ख्याल रखेंगे। माैके पर पुलिस भी रही।

बता दें कि बीते रविवार को बुजुर्ग महिला को मणिकर्णिका घाट से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। समाजसेवी अमन कबीर ने कहा था कि महिला के परिजनों को बुलाकर उन्हें साैंपा जाएगा। बुधवार को महिला के बेटी-दामाद आएं और सबके सामने माफी मांगी की अब ऐसा नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें