फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: टीकाकरण के लिए पंजीकरण के बाद भी नहीं मिल रही तारीख, बंदी में दिखी लापरवाही, शटर उठाकर हो रही कमाई

Wed, 05 May 2021 12:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना टीकाकरण को लेकर युवाओं में उत्साह तो है, लेकिन कोविन और आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण के बाद भी तारीख नहीं मिलने से युवा परेशान हैं। छह मई तक टीकाकरण के लिए सभी स्लॉट भर गए हैं। ऐसे में 18 से 44 साल वालों को इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का प्रयास किया। पंजीकरण तो हो जा रहा है, लेकिन वैक्सीन लगाने की तारीख नहीं दी गई है। इससे परेशान है कि टीका कब लगेगा।
 
मंगलवार को जिला महिला अस्पताल, राजकीय आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट, बीएचयू समेत अन्य जगहों पर युवा टीकाकरण के लिए पहुंचे। महिला अस्प्ताल में तो टीका लगवाने वालों की लंबी लाइन लगी रही। कई केंद्रों पर तो 18 से 44 वालों के साथ ही 45 से ऊपर वालों का टीकाकरण भी किया गया। कुछ लोग पहली डोज लगवाने पहुंचे तो किसी ने दूसरी डोज लगवाई।

Trending Videos
विज्ञापन

संक्रमण से सुरक्षा के लिए अपना और छोटे भाई का रजिस्ट्रेशन कराया है। स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने के लिए डेट और टाइम स्लॉट अब तक नहीं मिला है।
- आशुतोष जायसवाल, नदेसर

मैंने और छोटी बहन ने वैक्सीन लगवाने के लिए सोमवार को ही रजिस्ट्रेशन करा लिया है। वैक्सीनेशन कब और कहां होगा इसकी तारीख और केंद्र की जानकारी नहीं मिली।
- अंकिता गुप्ता, छित्तूपुर


वैक्सीनेशन के मैंने और छोटे भाइयों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। अभी तक डेट नहीं मिल सका है। छह मई तक कोई स्लॉट खाली नही है।
- लवकुश कुमार, पहाड़िया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें