फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: वाराणसी जिला जेल से पैरोल पर छोड़े जाएंगे 350 बंदी

Wed, 05 May 2021 10:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में हर दिन एक हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। बढ़ते संक्रमण को लेकर जेल प्रशासन ने लिया फैसला।
विज्ञापन
वाराणसी जिला कारागार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना वायरस का संक्रमण थम नहीं रहा है। संक्रमण की भयावहता को देखते हुए निर्धारित क्षमता से तीन गुना ज्यादा बंदियों से ठसाठस भरी वाराणसी जिला जेल के सात साल से कम सजा वाले बंदियों को एक बार फिर पैरोल पर छोड़ने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जेल प्रशासन का कहना है कि इस संबंध में कार्ययोजना बनाई जा रही है और जल्द ही उसे मूर्त रूप दे दिया जाएगा।

विज्ञापन

 
प्रदेश की जेलों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव की अध्यक्षता में गठित हाईपावर कमेटी ने सजायाफ्ता और विचाराधीन कैदियों की रिहाई की योजना बनाई है। न्यायिक अधिकारियों को जेलों में जाकर योजना के तहत बंदियों को 60 दिन की पैरोल अथवा अंतरिम जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया गया है।
 
महानिदेशक कारागार से उन बंदियों का विवरण मांगा गया है जो सजा पूरी करने के बाद अर्थदंड जमा न करने के कारण जेल में हैं। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के जरिए जुर्माने का भुगतान कर उन्हें रिहा किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

747 बंदियों की क्षमता वाली जिला जेल में मौजूदा समय में 2276 बंदी हैं। हाल ही में 50 से ज्यादा बंदी कोरोना संक्रमित हुए थे, जिनमें से तीन को छोड़कर अन्य सभी स्वस्थ हो गए हैं। जिला जेल के जेलर पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि सूची तैयार की जा रही है। तकरीबन 350 बंदी पैरोल पर छोड़े जाएंगे। इस संबंध में जल्द ही रिपोर्ट जिलाधिकारी और न्यायिक अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
 
पिछले साल के पांच बंदी अब तक नहीं लौटे वापस
कोरोना काल में बीते साल 69 बंदी पैरोल पर छोड़े गए थे, इनमें से पांच बंदी अब तक वापस नहीं आए हैं। इस संबंध में जिला जेल के जेलर ने बताया कि पांचों बंदियों से संबंधित थानों की पुलिस को उनके संबंध में विवरण देकर कार्रवाई के लिए कहा गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पांचों बंदियों के मिलते ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें फिर जेल में दाखिल किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें