फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजीपुरा के नए सरदार मुश्ताक अली व महतो जकरिया की दस्तारबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
काजीसादुल्लापुरा स्थित नूरानी मस्जिद में बुनकर बिरादराना तंजीम के नए सरदार व नए महतो चुने गए, मुफ्ती ए बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी साहब ने नए सरदार हाजी मुश्ताक अली को और नए महतो हाजी मोहम्मद जकरिया की दस्तार बांधकर जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुफ्ती ए बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने खिताब करते हुए कहा कि बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी आप लोगों को मिली है। नए सरदार महतो ने कहा कि मोहल्ले के लोगों ने जो जिम्मेदारी दी है इसे ईमानदारी से बिना किसी ऊंच नीच के निभाया जाएगा।
बुनकर बिरादराना तंजीम बाइसी के सरदार हाजी अबुल कलाम साहब ने कहा कि काजीसादुल्ला पूरा नूरानी मस्जिद के पूर्व सरदार हाजी गुलाम सईदुद्दीन (गुलाम हाजी) के इंतकाल के बाद सर्वसम्मति से उनके पुत्र हाजी मुश्ताक अली को नया सरदार बनाया गया। इसके साथ ही पूर्व महतो हाजी यासीन के इंतकाल के बाद खाली पड़े इस पद पर हाजी मोहम्मद जकरिया को जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज मुनीर ने तिलावते कलाम पाक से किया।
विज्ञापन

इस अवसर सरदार हाजी अबुल कलाम, सरदार हाजी साबिर अली, महतो फैयाजुद्दीन, महतो बशीर अहमद, हाजी बशीरुद्दीन, इमाम हाजी अमीरुल्लाह, मौलाना रिजवान अहमद, हाजी शकील अहमद, हाजी इफ्तेखार, हाजी यासीन, सलीम, मुहम्मद नबी, हाजी बिलाल, डॉ. एहतेशामुल हक, सुहैल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें