फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का बढ़ रहा जलस्तर, दशाश्वमेध घाट पर होने वाली आरती का फिर बदला स्थान

विज्ञापन
गंगा का बढ़ रहा जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। साथ ही नाविकों और गंगा किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्कता बरतने को कहा है।

विज्ञापन


गंगा का तेजी से बढ़ते जलस्तर के कारण दशाश्वमेध घाट पर होने वाली दैनिक मां गंगा की आरती का स्थान एक बार फिर से बदल कर गंगा सेवा निधि कार्यालय की छत पर किया गया है। 

ये भी पढ़ें : जूता व्यापारी की हत्या के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, पूलिस कर रही पूछताछ
विज्ञापन


कम हुआ था जलस्तर :
गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में पांच सेंटीमीटर कम हुआ था। हालांकि प्रयागराज में गंगा का जलस्तर अभी भी बढ़ रहा है, जिससे एक दो दिन में फिर से गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी की आशंका है।

Trending Videos
विज्ञापन

कई दिन से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर शनिवार को कम होने लगा और पांच सेंटीमीटर कम होकर 65.25 पर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गंगा का जलस्तर शुक्रवार की शाम पांच बजे 65.30 मीटर था, वहीं शनिवार को यह जलस्तर 65.25 मीटर पर आ गया।

ये भी पढ़ें : जौनपुर : घर के बाहर सो रही युवती का कार सवार बदमाशों ने किया अपहरण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें