फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: भाजपा नेता की पिटाई मामले में लंका थाने का दरोगा निलंबित, सभासद संग बदसलूकी पर रामनगर थाने का दरोगा लाइन हाजिर

Thu, 19 May 2022 11:52 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दरोगा के दुर्व्यवहार से क्षुब्ध भाजपा पदाधिकारियों ने मंगलवार देर रात तक लंका थाने पर धरना दिया था। इस मामले में डीसीपी काशी ने बड़ी कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
चोट दिखाता रितिक मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा आईटी सेल के सह प्रभारी रितिक मिश्रा की पिटाई मामले में लंका थाने के दरोगा रवि शंकर निषाद को डीसीपी काशी ने बुधवार को निलंबित कर दिया। वहीं, पीड़ित रितिक की तहरीर पर दरोगा रवि शंकर, कांस्टेबल राकेश यादव, तीन अज्ञात पुलिसकर्मी सहित अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


दरोगा के दुर्व्यवहार से क्षुब्ध भाजपा पदाधिकारियों ने मंगलवार देर रात तक लंका थाने पर धरना दिया था। सामनेघाट गंगा विहार कॉलोनी निवासी रितिक मिश्रा के अनुसार वह मंगलवार रात घर से बाइक लेकर विश्वनाथ मंदिर दर्शन-पूजन करने जा रहा था। इसी बीच नगवा चौकी के पास एक बाइक से टक्कर हो गई।

सिपाही ने रिहा करने के नाम पर मांगे पैसे

आरोप है कि बाइक सवार ने गालीगलौज और मारपीट की। विरोध करने पर पहुंचे तीन पुलिसकर्मी बाइक सहित नगवा चौकी पर ले गए। रितिक का आरोप है कि दरोगा रवि निषाद ने हेलमेट नहीं पहनने का हवाला देते हुए मारा-पीटा। इस बीच पर्स, मोबाइल और बाइक की चाबी छीनकर थाने के हवालात में बंद कर दिया गया।

आरोप है कि थाने में तैनात सिपाही राकेश यादव ने रिहा करने के नाम पर पैसे की मांग की। उधर, भाजपा आईटी सेल के सह प्रभारी रितिक मिश्रा के साथ दुर्व्यहार की सूचना मिलने पर भाजपा पदाधिकारियों ने लंका थाने पहुंचकर विरोध जताया। देर रात तक महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, अशोक पटेल, अमित राय, राहुल सिंह, अभिनव पांडेय, राजीव पटेल, राज मिश्रा, सुमित मिश्रा आदि ने लंका थाने पर धरना दिया। घटना को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर देर रात आरोपी दरोगा सहित छह के खिलाफ मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।

भाजपा सभासद के संग बदसलूकी पर दरोगा लाइन हाजिर

भाजपा सभासद के संग बदसलूकी मामले में रामनगर थाने के दरोगा राजेश दुबे को लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त के आदेश पर बुधवार की शाम यह कार्रवाई की गई। कोदोपुर स्थित कपूर फैक्ट्री के खिलाफ सभासद रामनरेश सोनकर ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

उस मुकदमे की विवेचना के लिए दरोगा द्वारा सभासद सहित अन्य 15  लोगों को थाने बुलाया जा रहा था, इसी बात को लेकर दरोगा और सभासद में फोन पर नोकझोंक हुई। सभासद ने एमएलसी लक्ष्मण आचार्य को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि दरोगा ने एमएलसी लक्ष्मण आचार्य से भी तल्ख लहजे में बात किया। एमएलसी द्वारा पुलिस उच्चाधिकारियों से शिकायत पर पुलिस उपायुक्त आरएस गौतम ने उपनिरीक्षक राजेश दुबे को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

आमजन से दुर्व्यवहार पर होगी कार्रवाई: डीसीपी काशी

डीसीपी काशी जोन - फोटो : अमर उजाला
 डीसीपी काशी आरएस गौतम ने बुधवार की रात कोतवाली थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना व मौके पर ही निस्तारण किया। डीसीपी काशी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि आमजन से अच्छा व्यवहार रखें। हिदायत दी कि दुर्व्यवहार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक आरक्षी अपनी-अपनी बीटबुक व लोगों से संवाद स्थापित करें। थाने के सभी हिस्ट्रीशीटर की दिन व रात में चेकिंग व क्रियाशील अपराधियों की निगरानी को निर्देशित किया। थाने पर प्राप्त होने वाली जनता के प्रार्थना पत्रों की जांच तीन दिन के अंदर पूरी करें। महिला कर्मियों को अपने बीट क्षेत्र में जाने व महिलाओं से संपर्क करने और उनमें सुरक्षा की भावना के लिए निर्देशित किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें