फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 'लेले अइहा सेंट गमकऊआ राजा जी...' रामलीला के मंच पर अश्लील नृत्य, वायरल हुआ वीडियो

Mon, 29 Sep 2025 05:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में श्री चेतगंज की रामलीला में अश्लील गाना बजाकर डांस किया गया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रामलीला में अश्लील नृत्य को लेकर लोगों में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 
विज्ञापन
रामलीला के मंच पर अश्लील नृत्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री चेतगंज की रामलीला में अश्लील गीतों पर नगरवधुओं ने जमकर ठुमके लगाए। मंच पर एक तरफ राम और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती हो रही थी, वहीं दूसरी ओर नगर वधुएं अश्लील गीतों पर ठुमके लगा रही थीं। बीती रात नृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद लीला समिति ने आम श्रद्धालुओं से माफी मांगी है।

विज्ञापन


श्री चेतगंज रामलीला समिति की ओर से बीती रात बाबा लोढ़ेनाथ मंदिर से पिसनहरिया कुआं रामकटोरा पर ताड़का वध की लीला हो रही थी। लीला के दौरान जब राम और लक्ष्मण की आरती उतारी जा रही थी, वहीं मंच पर नगरवधुओं का नृत्य शुरू हो गया। भोजपुरी के अश्लील गीतों पर नगरवधुएं नृत्य कर रही थीं। सामने बैठे लीला प्रेमी भी इस नृत्य को देख रहे थे।

इसे भी पढ़ें; बुझ गया घर का इकलौता चिराग: मामा के साथ गंगा स्नान करने गया था 10 साल का बच्चा, गहरे पानी में डूबने से मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरवधुओं ने लेले अइहा सेंट गमकऊआ राजा जी... पर थिरकना शुरू किया तो कुछ लोगों ने उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा। वीडियो देखने के बाद लीला प्रेमियों ने इस घटना की निंदा शुरू कर दी। श्री चेतगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता उर्फ बच्चू ने बताया कि यह घटना बेहद शर्मनाक है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। वह बीमार होने के कारण लीला में शामिल नहीं हो पाए थे। जिन लोगों ने इस तरह का कृत्य किया है, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें