फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के दलित विधायक जिग्नेश मेवानी आ रहे बनारस, प्रशासन व भाजपा सतर्क

Wed, 08 Aug 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
जिग्नेश मेवानी
दलित नेता एवं गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवानी के वाराणसी आगमन को लेकर न केवल प्रशासन बल्कि भाजपा भी सतर्क है। जिग्नेश मेवानी नौ अगस्त को वाराणसी के कबीर मठ में आयोजित नव दलित सम्मेलन में शिरकत करने आ रहे हैं। इस सम्मेलन में कई और लोग भी आएंगे। इस दौरान जो चर्चाएं होंगी, उसे विंदुवार सरकार के पास भेजा जाएगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Jignesh Mevani

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय पूंजीवाद की गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय की लड़ाई है।  इस कार्यक्रम का आयोजन मानवाधिकार जननिगरानी समिति कर रही है। समिति के सामाजिक कार्यकर्ता डा. लेनिन रघुवंशी ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र भेजा गया है।
 
विज्ञापन

3 of 4
जिग्नेश मेवानी

इस कार्यक्रम में यूपी के अलावा बिहार और आस-पास राज्यों के लोग भी आएंगे।  सूत्रों की मानें तो कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता सक्रिय हो गए हैं। नवदलित सम्मेलन की काट ढूंढने में लग गए हैं। दरअसल, जिग्नेश मेवानी ने गुजरात में दलित आंदोलन को बड़ा रूप दिया।

 
विज्ञापन

4 of 4
jignesh mevani - फोटो : PTI
इस आंदोलन में भाजपा के कई नेताओं पर निशाना साधा गया। केंद्रीय नेतृत्व जिग्नेश के हर क्रियाकलाप पर नजर बनाए हुए है, यही कारण है कि भाजपा के लोग इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी जुटाकर ऊपर भेज रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें