फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा डाला छठ, सीतामढ़ी समेत चार घाटों पर मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात

विज्ञापन
सुरियावां के निमकौडिया तालाब पर गिरा पेड़ जे सी बी हटया गया। संवाद
विज्ञापन
लोक आस्था के महापर्व डाला छठ शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। जिले के 57 घाटों पर छठ व्रती महिलाएं भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगी। एसपी के मुताबिक रामपुर, सीतामढ़ी, सेमराध और हरिहरनाथ मंदिर पर ज्यादा भीड़ होती है। यहां सफाई के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इन चार घाटों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेगी। नाव व दो-दो गोताखोर तैनात रहेंगे। 53 घाटों पर एक-एक गोताखोर तैनात रहेंगे। इसके अलावा पर्याप्त लाइटिंग, बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था होगी। छठ व्रत का पारण 16 नवंबर को होगा। गंगा में बाढ़ के बाद घाटों पर मिट्टी कूड़ा करकट जमा हो गया था। बृहस्पतिवार से उसकी साफ-सफाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


घाटों पर पर्याप्त लाइटिंग की मांग
रामपुर गंगा घाट के किनारे आस्था का पर्व डाला छठ पर्व को लेकर घाट के आसपास पर्याप्त मात्रा में साफ सफाई तो चल रही है, लेकिन देर शाम तक घाट पर रहने वाली महिलाओं और भोर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। इसको देखते हुए क्षेत्रीय सभासद आनंद कुमार गुप्ता ने पालिका प्रशासन से समुचित सफाई के अलावा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

सात महीने बाद घाट से हटाया गया गिरा पेड़
सुरियावां। नगर पंचायत के निमकौडिया तालाब के घाट पर एक पुराना पेड़ बीते 13 मई को आई आंधी के कारण गिर गया था। इसे अब तक नहीं हटाया गया था। अखबार के बुधवार के अंक खबर प्रकाशति होने के बाद बृहस्पतिवार को जिम्मेदारों ने संज्ञान लिया। नगर पंचायत कर्मियों ने गिरा पेड़ हटवाया।
विज्ञापन

-
डाला छठ का पर्व
13 नवंबर - नहाय-खास
14 नवंबर - खरना
15 नवंबर - संध्या अर्घ्य
16 नवंबर - प्रात: कालीन अर्घ्य
-
हर प्रमुख घाटों पर जहां भीड़ अधिक रहेगी। वहां मजिस्ट्रेटों की निगरानी रहेगी। इसके अलावा पर्याप्त पुलिस व महिलाओं की सुरक्षा के लिए इंतजाम रहेंगे। वही घाटों की साफ-सफाई के लिए पहले ही निर्देशित कर दिए गए हैं। हर घाटों पर विशेष नजर रहेगी। -
शैलेश कुमार, जिलाधिकारी।
-
वर्जन
हर घाटों पर महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती रहेगी। इसके अलावा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गोताखोरों की ड्यूटी लगाई गई है। लगातार घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा। घाटों पर मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मियों की निगरानी भी रहेगी। पीएसी व एसडीआरएफ की भी मांग की गई है। - अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें