Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत दुकानों व मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को भी मजदूरों द्वारा हथौड़ा चलाकर मकान तोड़े जा रहे हैं।
वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत ध्वस्तीकरण अभियान जारी है। दूसरे दिन यानी बृहस्पतिवार को भी ध्वस्तीवरण की कार्रवाई की जा रही है। जिन भवनों पर बुधवार को हथौड़े चलाए गए उन्हें ही तोड़ा जा रहा है। मजदूरों द्वारा मकान को ध्वस्त करने का काम किया जा रहा है। वहीं एहतियातन पुलिस व प्रशासन की टीमें मौजूद हैं।
विज्ञापन
दालमंडी में कुल 186 भवनों को चिह्नित किया गया है। इनमें से 40 से अधिक भवनों की रजिस्ट्री हो चुकी है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में ध्वस्तीकरण के अभियान के बाद एसआईआर शुरू हो गया था। इस कारण से कार्रवाई रुकी थी।
बता दें कि डेढ़ महीने बाद 150 पुलिस की मौजूदगी में बुधवार को दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया गया। पुलिस, प्रशासन, पीडब्ल्यूडी की टीम की मौजूदगी में यहां सातवें मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। पूरी गली को पहले बैरिकेड किया गया। कार्रवाई से पहले अधिकारियों ने दुकानदारों से भवन से बाहर निकलने की अपील की। इस दौरान स्थानीय लोगों और वाहन को रोके गए। गली में भवन का मलबा गिरा पड़ा है।