वाराणसी के पांडेयपुर क्षेत्र के हुकुलगंज में घटी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स हाथ में तलवार लेकर एक युवक के पीछे-पीछे दौड़ रहा है।
वाराणसी के पांडेयपुर क्षेत्र के हुकुलगंज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें एक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर युवक को दौड़ाते दिख रहा। लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला कि वायरल वीडियो 20 अगस्त का है। एक व्यक्ति ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
मुकदमे के संबंध में ही विवाद के बाद दो लोगों से सगे भाइयों की कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद सगे भाइयों में से एक ने एक युवक को तलवार लेकर दौड़ा लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण के संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।