फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवापी सर्वे का आज 21वां दिन: हैदराबाद की जीपीआर टीम भी कर रही काम, IIT कानपुर की टीम का इंतजार

Thu, 24 Aug 2023 03:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ज्ञानवापी के सर्वे में हैदराबाद की ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (जीपीआर) की टीम निर्धारित मानकों पर कार्रवाई कर रही है। जल्द ही जीपीआर तकनीक से सर्वे शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
ज्ञानवापी में सर्वे के लिए जाती एएसआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का आज 21वां दिन है। आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे सर्वे टीम काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार से ज्ञानवापी में दाखिल हुई। शाम पांच बजे तक सर्वे होगा। दोपहर में नमाज और लंच ब्रेक के बाद सर्वे की प्रक्रिया फिर से शुरू हुई।

ज्ञानवापी के सर्वे में शामिल हुई हैदराबाद की जीपीआर टीम

ज्ञानवापी के सर्वे में हैदराबाद की ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (जीपीआर) की टीम निर्धारित मानकों पर कार्रवाई कर रही है। जल्द ही जीपीआर तकनीक से सर्वे शुरू हो सकता है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने 20वें दिन बुधवार को भी ज्ञानवापी में सर्वे का काम जारी रखा। कड़ी सुरक्षा के बीच टीम काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार के पास पहुंची, फिर ज्ञानवापी परिसर तक गई। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। सर्वे का काम पूरा होगा, फिर एएसआई रिपोर्ट जिला जज की अदालत के समक्ष पेश करेगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें