फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : सामान खरीदने आए दबंगों ने दुकानदार को पीटा, पुलिस कर रही मामले की जांच

Wed, 31 Jul 2019 11:45 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दबंगों ने एक दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


जौनपुर के जलालपुर स्थित बयालसी इंटर कॉलेज के सामने नीरज सिंह की दुकान है। बुधवार सुबह इनोवा कार से नीरज की दुकान पर चार लोग सामान खरीदने आए। जिसके थोड़ी देर बाद सभी ने नीरज सिंह का मुंह कपड़े से बांधकर लात घूसों से पिटाई कर दी।

विज्ञापन

इसके बाद मौके से दबंग फरार हो गए। घायल दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने मौका मुआयना किया और नीरज सिंह की तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक लेन-देन के मामले में दबंगों ने दुकानदार को पीटा है। फिलहाल जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें