फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, बुझाने दौड़े पड़ोसी... तभी सिलिंडर कर गया ब्लास्ट; 7 झुलसे

Tue, 05 Mar 2024 09:36 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Fire News : वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र में एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपट देख लोग बुझाने के लिए पहुंचे, इसी बीच घर में रखे सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे कई लोग झुलस गए। 
विज्ञापन
आग में जलकर राख हुआ घर में रखा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्थरा कलां गांव पुलिया (व्यासपुर) में सुनील यादव के घर में सोमवार देर रात आग लग गई। आग की लपटें विकराल रूप धर कर रसोई तक पहुंच गईं और गैस सिलिंडर भी उसकी जद में आ गया। सुनील यादव परिजनों और पड़ोसियों के साथ आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे, तभी सिलिंडर तेज धमाके के साथ ब्लास्ट कर गया। इसके चलते सात लोग झुलस गए। झुलसे हुए सातों लोगों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला

पीड़ित सुनील यादव ने बताया कि रात लगभग डेढ़ बजे बिजली के तार से निकली चिंगारी से एक चारपाई पर रखे गद्दे में आग लग गई। धीरे-धीरे घरेलू सामान लपटों की जद में आ गए और आग रसोई तक पहुंच गईं। सुनील के शोर मचाने पर पड़ोस के भोला यादव, बलदाऊ यादव, रामजीत यादव, शंकर यादव, छोटू यादव और आरती देवी आग बुझाने पहुंचे। रसोई में गैस सिलिंडर भी आग की जद में आ गया।

आग बुझाने में लगे लोग सिलिंडर को बरामदे में उठाकर लाए और उसी दौरान वह ब्लास्ट कर गया। इसके चलते सुनील और उनके पड़ोस के छह लोग झुलस गए। झुलसे हुए लोगों में भोला यादव की हालत गंभीर बताई गई है। वहीं, आग लगने से घर में रखा फ्रिज, कूलर, बिस्तर, भोजन सामग्री सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख गया। ग्रामीणों ने बिजली का कनेक्शन काट कर किसी तरह से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें