बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफान यास की वजह से पूर्वांचल के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में तो मौसम सामान्य रहा लेकिन, रात में बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। देर रात बादल छाए रहने के साथ ही हवा भी तेज चलने लगी। जिस तरह का मौसम बना है, उससे तेज बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रहा, वही बुधवार को तीन डिग्री कम होकर 35.0 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।