बीएचयू में इस समय ब्लैक फंगस के भर्ती 82 मरीजों में करीब 20 से ज्यादा मरीज कोरोना संक्रमित हैं, जो सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती है। इसके अलावा कोरोना निगेटिव करीब 50 मरीज पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती है। बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि जो मरीज भर्ती है। उनमें ब्लैक फंगस के साथ अन्य भी कई तरह की बीमारियां हैं।
बीएचयू में भर्ती ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए लगने वाले इंजेक्शन इंफॉर्मेशन बी इंजेक्शन की किल्लत बुधवार को भी नहीं दूर हो पाई। बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता की ओर से 300 इंजेक्शन की मांग स्वास्थ्य विभाग से की गई है लेकिन अब तक मरीजों को इंजेक्शन भी मिल नहीं पाया है। इधर स्वास्थ्य विभाग ने 25 मई को शासन को भेजे पत्र में 2000 इंजेक्शन की मांग की थी।
बहुत प्रयास के बाद शासन से बुधवार को केवल 15 इंजेक्शन ही मिल सका वो भी बीएचयू नहीं गया है। बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एक टेबलेट मंगाकर दिया जा रहा है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शासन स्तर पर भी अधिकारियों को भी इंजेक्शन न मिलने की समस्या बताई जा चुकी है।