मुर्दहां बाजार में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इसके साथ ही ऑटो चालक की तलाश में जुट गई। इस बात की जानकारी जब परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया।
चोलापुर थाना क्षेत्र के मुर्दाहा चौकी अंतर्गत मुर्दहां बाजार में गुरुवार सुबह ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार विश्वनाथ गुप्ता 63 वर्ष की हादसे में मौत हो गई चोलापुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर खुर्द गांव निवासी विश्वनाथ गुप्ता घर से शहर की तरफ साइकिल से जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही ऑटो ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद ऑटो चालक फरार हो गया ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची चोलापुर ने शव को अपने कब्जे में लेकर पी एम के लिए भेज दिया घटना की सूचना मिलते घर में कोहराम मच गया। पुलिस अब ऑटो चालक की तलाश में जुटी है।