वाराणसी जिले में लंका मैदान के पास ट्रक से कुचल कर साइकिल सवार शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी शहर के लंका मैदान के पास ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत हो गई। राहगीरों के पीछा करने पर चालक पंचवटी में ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने साइकिल सवार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधेड़ व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
यह है मामला
शाम 7 बजे के आसपास साइकिल सवार व्यक्ति रामनगर की तरफ आ रहा था। वह लंका मैदान स्थित कुएं के पास पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। साइकिल सवार व्यक्ति सड़क पर गिरा और ट्रक उसे कुचलते हुए आगे निकल गया।
घटनास्थल पर ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस और आसपास के लोगों ने शिनाख्त की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। अधेड़ के पास कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला। जेब से एक कीपैड वाली मोबाइल मिली है, जो लॉक है।