फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 235 दिन में 6500 लोगों को साइबर अपराधियों ने किया टारगेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नरेट के छह थाने साइबर अपराध के हॉटस्पॉट, एक कॉल और रुपये निकल रहे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। कमिश्नरेट के छह थाने साइबर अपराध के हॉटस्पॉट बने हुए हैं। एक फोन कॉल और झट से अकाउंट से पैसे गायब। कभी लोगों को डिजिटल अरेस्ट तो कभी फोटो वीडियो के जरिये साइबर अपराधी निशाना बना रहे हैं। जिले में 235 दिनों में साइबर अपराधियों ने 6516 लोगों को निशाना बनाया। इस लिस्ट में महिलाओं से लेकर छात्र, युवा और बुजुर्ग तक हैं। ज्यादातर मामलों में लोगों को जब तक जानकारी होती है खाते से पैसे निकल चुके होते हैं। ये वो नंबर है जिसकी शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल और साइबर पुलिस ने जांच की। जांच के बाद 1128 नबरों को ब्लॉक कराया। जांच के दौरान पाया गया कि कमिश्नरेट के छह इलाके साइबर फ्रॉड का हॉटस्पॉट बनकर उभरे हैं। केवाईसी अपडेट, बैंक वेरिफिकेशन, इनाम और क्रेडिट लिमिट बढ़ाने जैसे बहाने बनाकर ठगों ने नागरिकों से संपर्क साधा। छह थाना क्षेत्रों में सबसे अधिक फर्जी कॉल दर्ज हुईं। पुलिस
मोबाइल सर्विलांस, कॉल रिकॉर्ड एनालिसिस और सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के सहयोग से ठगों के नेटवर्क पर शिकंजा कस रही है।


छह इलाकों में सबसे ज्यादा कॉल
शहर के छह इलाकों में साइबर अपराधियों का सबसे ज्यादा कॉल आईं। लंका, भेलूपुर, कैंट, शिवपुर, सिगरा और सारनाथ रहे। देखा जाए तो ये क्षेत्र हॉटस्पॉट बनकर उभरा। साइबर सेल ने संदिग्ध 6000 नंबरों की जांच के बाद 1128 को ब्लॉक कराया। बाकी पर काम चल रहा है।
विज्ञापन




थाना - संदिग्ध कॉल की संख्या -ब्लॉक नंबर
लंका - 571 - 37
भेलूपुर -495 - 53
कैंट -468 - 91
शिवपुर- 479 - 90


सारनाथ-400 - 25
सिगरा -317 -119

127 आईएमईआई नंबर से चलने वाले मोबाइल ब्लॉक
पुलिस ने संदिग्ध नंबरों के अलावा मोबाइल के आईएमईआई नंबरों को भी ट्रेस किया है। तीनों जोन में 127 नंबरों को ब्लाॅक कराया। सभी आईएमईआई नंबर से चलने वाले मोबाइल खिलौना बन गए हैं। सबसे ज्यादा वरुणा जोन में 101, गोमती जोन में 17 और काशी जोन में 09 आईएमईआई नंबरों को ब्लॉक कराया गया।
विज्ञापन


संदिग्ध नंबरों को ब्लॉक कराया गया। 470 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम कर एक लाख लोगों को जागरूक किया गया। साइबर क्राइम जैसे मामलों में त्वरित प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। कोई नंबर संदिग्ध लगे तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। - एसीपी साइबर क्राइम विद्वुष सक्सेना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें