फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे साइबर लाइब्रेरी के लिए अनशन 

Thu, 19 May 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू छात्र परिषद परिसर में 24 घंटे साइबर लाइब्रेरी को खोले जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्र।
विज्ञापन
साइबर लाइब्रेरी को चौबीस घंटे खोलने की मांग कर रहे छात्रों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे बीएचयू के छात्र अधिष्ठाता कार्यालय के सामने नौ छात्र अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन


साइबर लाइब्रेरी को 24 घंटे संचालित करने के साथ-साथ गर्मी की छुट्टियों के दौरान छात्र-छात्राओं से हॉस्टल खाली न कराए जाने और परिसर में 24 घंटे कैंटीन खोले जाने की भी मांग कर रहे छात्रों का कहना है जब तक कि उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, अनशन जारी रखेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्र अधिष्ठाता ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।

बीएचयू की साइबर लाइब्रेरी को 24 घंटे खोले जाने की मांग छात्र कई दिन से कर रहे हैं। दो मई से उन्होंने इसके विरोध में रात में स्ट्रीट लाइट में पढ़ाई करनी शुरू की थी। एक दिन उन्होंने प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर भी स्ट्रीट लाइट में पढ़ाई कर विरोध दर्ज कराया था। आंदोलन के तौर पर छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर बुधवार से अनशन शुरू कर दिया। छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह का कहना है कि छात्रों की मांग पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें