Varanasi News: वाराणसी जिले में साइबर ठगों ने ब्रिटेन का कारोबारी बताकर उपहार के नाम पर 10 लाख रुपये ठग लिए। मामले में पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
ब्रिटेन का कारोबारी बनकर उपहार भेजने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने युवती से 10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
महमूरगंज सूर्यबाग निवासी शताब्दी जोशी ने पुलिस को बताया कि व्हाट्सएप के माध्यम से एक युवक ने संपर्क किया और खुद को ब्रिटेन में रहने वाले एक व्यवसायी के रूप में पेश किया। कुछ दिनों की बातचीत के दौरान उसने कहा कि उसने ब्रिटेन से उपहार भेजा है।
कुछ समय बाद मुझे कस्टम विभाग के अधिकारी होने का दावा करने वाले लोगों के कॉल आए, जिसमें कहा गया कि मेरे लिए भेजा गया कूरियर रोक लिया गया है। बाद में उसी व्यक्ति ने मुझे बताया कि वह इंडिया आ रहा है, लेकिन आने के बाद उसे इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने कथित तौर पर हिरासत में ले लिया और फिर से मुझसे इस मामले को सुलझाने के लिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा गया।
इन झूठी और धोखाधड़ी वाली कहानियों का इस्तेमाल करके आरोपियों ने बार-बार मुझे पैसे ट्रांसफर करने के लिए उकसाया। इस तरह अलग-अलग बैंक ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 10,81,792 रुपये की धोखाधड़ी की गई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।