फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: ऑनलाइन होटल बुक करवाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 12 Oct 2022 11:58 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जगन्नाथ पुरी में ऑनलाइन होटल बुक करवाने के नाम पर एक महिला से साइबर ठगी हुई है। साइबर जालसाज ने महिला के दो बैंक खाते से कई बार में 12 लाख सात हजार रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन
cyber fraud new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी में ऑनलाइन होटल बुक करवाना एक महिला को भारी पड़ गया। साइबर जालसाज ने महिला के दो बैंक खाते से कई बार में 12 लाख सात हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाना सारनाथ में मुकदमा दर्ज कराया। साइबर थाने की पुलिस जालसाज के नंबर को ट्रेस कर रही है। 

विज्ञापन

आदमपुर थाना अंतर्गत राजघाट की रहने वाली पीड़िता के अनुसार उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी में ऑनलाइन होटल बुक करवाना था। इंटरनेट से मिले नंबर से होटल मैनेजर से बातचीत की। चार और पांच अक्तूबर को होटल बुकिंग के लिए ऑनलाइन रुपए दिए। हालांकि मैनेजर द्वारा बार-बार यह बताया गया कि मशीन खराबी के चलते पैसा नहीं जमा हुआ है। इस वजह से दो बैंक खातों से कई बार में अलग-अलग धनराशि कटी। एक बैंक खाते से 11 लाख 72 हजार और गूगल पे लिंक से दूसरे खाते से 35 हजार रुपये कट गए। 

विज्ञापन

cyber fraud new - फोटो : istock
मैनेजर की ओर से बार-बार यही कहा जाता रहा कि आपका पैसा आपको वापस कर दिया जाएगा। लेकिन पैसा वापस नहीं हुआ है। इसके बाद ही नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। दोनों बैंक खाते राजघाट स्थित यूनियन बैंक शाखा में हैं। साइबर क्राइम थाना प्रभारी के अनुसार मुकदमा दर्ज कर उक्त नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें