फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: पुराने नोट और सिक्के बदलने के नाम पर 1.17 लाख की ठगी, साइबर जालसाजों ने ऐसे लगाया चूना

Fri, 07 Jun 2024 12:42 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में एक व्यक्ति ने पुराने नोट और सिक्के बदलने के चक्कर में 1.17 लाख रुपये गवां दिए। फेसबुक पर एक कंपनी की ओर से पुराने नोट और सिक्के बदलने की जानकारी मिली थी। 
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक पर एक कंपनी की ओर से पुराने नोट और सिक्के बदलने की जानकारी होने पर चौबेपुर के रोशन सेठ ने उनसे संपर्क किया। साइबर जालसाजों ने रोशन को झांसा देकर एक लाख 17 हजार 600 रुपये की चपत लगा दी। 

विज्ञापन


रोशन ने चौबेपुर थाने की पुलिस को बताया कि उसने कंपनी के नंबर पर संपर्क किया था। बदले में उसे एक क्यूआर कोड दिया गया। रोशन सेठ ने कई व्यापारियों से पैसा वसूल कर रुपये भेज दिए। 

कंपनी के नंबर पर फिर बात की गई तो और पैसे भेजने को कहा गया। अपना पैसा वापस मांगने पर इधर-उधर की बातें की जाने लगी। तब उन्हें लगा कि ठगी हुई है। चौबेपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें