फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्ट टाइम जॉब के बहाने ठगी: 60 दिन में 30 केस, इंस्टाग्राम पर वीडियो लाइक-शेयर का झांसा देकर खाली कर रहे खाता

Thu, 06 Jun 2024 02:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: शिकायत मिलने पर पुलिस कोशिश करती है पैसे रिकवर हो जाएं, लेकिन जालसाज एक खाते से दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर कर चुके होते हैं। बड़े मामलों में साइबर क्राइम की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी और रकम बरामद करते हैं। कई बार पूरी रकम नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस है सतर्क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस समय घर बैठे पार्ट टाइम जॉब का ऑफर देकर साइबर जालसाज लोगों का बैंक खाता खाली कर दे रहे हैं। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। खास कर जब कोई अपरिचित फोन पर यह कहे कि सिर्फ ऑनलाइन ही काम करना है। ऐसी घटनाएं हर दूसरे दिन साइबर सेल के पास पहुंच रही हैं। जालसाज युवकों और युवतियों की गाढ़ी कमाई और जमा पूंजी साफ कर दे रहे हैं। पिछले दो माह में 30 से अधिक मामले साइबर सेल के पास पहुंचे हैं।

विज्ञापन


कभी होटल, मूवी, फोटो गेम सेटिंग और इंस्टाग्राम के वीडियो लाइक, शेयर और घर बैठे पार्ट टाइम जॉब के नाम पर अपने जाल में फंसाते हैं। कई क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर बैंक खाता को खाली कर दे रहे हैं। लालच के चक्कर में लोग जीवन भर की कमाई गंवा देते हैं।

केस-एक
शिवपुर के कादीपुर निवासी शांभवी को इंस्टाग्राम पर पैसे कमाने का लालच देकर साइबर जालसाजों ने 1.98 लाख रुपये बैंक खाता से खाली कर दिये। पीड़िता ने शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


केस-दो
लंका के रहने वाले गोलू सिंह को व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि घर बैठे होटलों की रेटिंग देकर 20 से 25 हजार रुपये महीना कमा सकते हैं। लिंक पर क्लिक कर रेटिंग शुरू की तो 80 हजार रुपये खाते से कट गए। पता चला कि साइबर फ्रॉड हो गया। साइबर सेल जांच कर रही है।

बोले अधिकारी
किसी से भी ऑनलाइन लेनदेन और बैंक विवरण साझा न करें। किसी भी तरह के लालच में न आएं। साइबर ठगी होने पर 24 घंटे के अंदर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। संबंधित थाने में संपर्क करें। - विजय नारायण मिश्र, प्रभारी, साइबर क्राइम थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें