राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुनील सिंह ने कहा कि कम संसाधनों के बावजूद बनारस के खिलाड़ी विश्व स्तर पर धमाल मचा रहे हैं। ललित के ओलंपिक में कांस्य जीतने के बाद यहां के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है।
राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी आशीष ठाकुर ने कहा कि बनारस के खिलाड़ियों में प्रतिभाएं तो बहुत हैं, लेकिन संसाधनों की कमी से कई खिलाड़ियों की प्रतिभाएं उभरकर सामने नहीं आती। फिर भी खिलाड़ी काशी का मान बढ़ा रहे हैं।