फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में बैंक कर्मियों की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, लगाए ये आरोप

Thu, 09 Aug 2018 03:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
सड़क पर उतरे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों के मनमानी के खिलाफ उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क पर उतर आए। ढुलमुल रवैये व ग्राहकों से दुर्व्यवहार को आरोप लगाते हुए बलिया - सिकंदरपुर मार्ग को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक जाम से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया। लोगों की समस्याओं का समाधन करवाने का भरोसा दिलाया। सड़क पर उतरे लोगों का आरोप था कि बार बार केवाईसी जमा करने के बाद भी यह प्रक्रिया खत्म नहीं हो रही। इस वजह से बैंक में रखा पैसा नहीं निकल पा रहा है। बैंक आने पर कर्मचारी सही ढंग से बात भी नही करते। फार्म लेकर फेंक देते है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें