फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौजूदा राजस्थान सरकार हिंदुओं के खिलाफ : योगेश सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
करनी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश सिंह बृहस्पतिवार को वाराणसी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री के कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों के कार्यकाल में देश व उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

योगेश सिंह ने कहा कि योगी आदित्यानाथ जिस तरह से काम कर रहे हैं, वह मॉडल पूरे देश में लागू होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ा है। हमारा देश हर क्षेत्र में प्रगति की ओर अग्रसर है। महंगाई व बेरोजगारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि रेपो रेट बढ़ा है। इसके बाद भी विपक्ष महंगाई की बात कह रहा तो कुछ नहीं किया जा सकता है। जनता के स्नेह से पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजस्थान सरकार मुसलमानों के साथ व हिंदुओं के खिलाफ है। वहां सबसे ज्यादा मंदिर तोड़े गए हैं। काशी में बाबा के नव्य भव्य धाम की खूबसूरती देखते ही बन रही है। यहां पर पुराने धरोहरों को भी व्यवस्थित तरीके से सहेजा गया है। जीएसटी के सवाल पर कहा कि इससे जनता को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें