फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर घरों में हुई कोरोना के शमन की प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में कोरोना संक्रमण के समूल नाश के लिए आध्यात्मिक उपचार के तहत हर घर यज्ञ, घर-घर यज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री साधकों ने कोरोना से युद्ध, वातावरण करो शुद्ध के संकल्प के साथ गायत्री यज्ञ संपन्न किया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह 9 बजे से गायत्री परिजनों ने अपने-अपने घरों में गायत्री यज्ञ कर कोरोना संक्रमण के समूल नाश की माता भगवती, देवी मां गायत्री और भगवान सूर्य से प्रार्थना की। घरों में भगवान सूर्य, भगवान महामृत्युंजय, भगवान रुद्र, नौ ग्रह, पवन देव एवं अग्नि देव का आह्वान किया गया। बाल संस्कारशाला की संचालिका पुष्पा रानी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अनगिनत वृक्ष लगाए ताकि जीवनदायनी आक्सीजन भरपूर मिलती रहे। हमने विकास के नाम पर वृक्षों को काटकर मां धरती को ऊसर बना दिया। इस दौरान गंगाधर उपाध्याय, अनिलेष तिवारी, सत्यप्रकाश गुप्ता, घनश्याम कर्मयोगी, राज नारायण यादव, रमेश सिंह, बेचू लाल, हरिशंकर मौर्या, अयोध्या प्रसाद, विजेंद्र मिश्रा, राम भरोस यादव आदि मौजूद रहे।
कोरोना के नाश के लिए हुआ हवन-पूजन
अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर सोमवार को सामने घाट स्थित वेद मंदिर में कोरोना के नाश के लिए हवन-पूजन किया गया। कोरोना के नाश के लिए यज्ञ में आहुतियां डाली गईं और प्रभु से महामारी के शमन की कामना भी हुई। सोमवार को वैदिक एजुकेशनल रिसर्च सेंटर के ज्योतिषाचार्य पं. शिवपूजन शास्त्री के आचार्यत्व में कोविड प्रोटोकाल के अनुसार यज्ञ का आयोजन किया गया। कोरोना के नाश के लिए हवन कुंड में आहुति डालकर यज्ञ माता से कोरोना के नाश की कामना की। पं. शास्त्री ने कहा कि आज कोरोना के खात्मे के लिए जरूरत है शतचंडी महायज्ञ करने की। शतचंडी यज्ञ में एक लाख दुर्गा सप्तशती का पाठ करके अग्नि कुंड में आहुति डाली जाती है। उन्होंने कहा कि काशी के विद्वान अगर तैयार हों तो वह सहयोग देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें