फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेला, गुलाब से सजा मां दक्षिणेश्वरी का दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
मां दक्षिणेश्वरी काली का वार्षिक शृंगार शुक्रवार को हुआ। 355 साल पुरानी परंपरा के अनुसार महंत परिवार ने माता का पूजन व शृंगार किया। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को माता की मंगला आरती से शृंगार महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पूरे मंदिर परिसर को 51 किलो बेला, गुलाब, सवा कुंतल कामिनी की पत्तियों, माला और झालरों से सजाया गया। शाम को मंदिर के महंत राजेश गिरी और आचार्य पं. बृज बिहारी पाठक के निर्देशन में हवन पूजन और शृंगार हुआ। देर रात महंत परिवार ने मां काली का 108 बत्ती और सवा किलो कपूर से आरती उतारी। माता को 151 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। शयन आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद हुए। मंदिर का निर्माण 1666 में छत्रपति शिवाजी ने कराया था। इस दौरान मनोज जायसवाल, विजय प्रताप सिंह, सभापति सिंह और आनंद विक्रम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें