फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू कैंपस में दिखी पूर्वोत्तर लोक कला की सांस्कृतिक झलक

विज्ञापन
वाराणसी मे ​रविवार ​को बीएचयू के सरदार पटेल हास्टल में भारत वैभव में म​णिपुर के छात्र लोकनृत्य  - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
बीएचयू के सरदार पटेल छात्रावास में रविवार को आयोजित पूर्वोत्तर उत्सव (नार्थ-ईस्ट फेस्ट) में पूर्वोत्तर भारत के लोककला संस्कृति की झलक देखने को मिली। एक से बढ़कर एक कार्यक्रम के माध्यम से युवा कलाकारों ने शाम को यादगार बना दिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में रविवार को आयोजित पूर्वोत्तर उत्सव (भारत वैभव) में गीत-संगीत के साथ ही लजीज व्यंजनों का स्वाद शिक्षकों-छात्रों ने चखा। मंच पर जैसे ही युवा कलाकारों ने बीहू, चेराव (बांस नृत्य) की प्रस्तुति दी, वहां मौजूद दर्शक झूम उठे। इसके बाद होजागिरी, मणिपुरी रास, सत्रिया और अन्य पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति हुई। रंग-बिरंगे परिधानों से सजे कलाकारों ने अपनी हर प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर हमारा गौरव है। आयोजन के लिए सरदार पटेल छात्रावास के संरक्षक डॉ. धीरेंद्र राय, डॉ. शैलेंद्र कुमार के प्रयास की सराहना की। भारत वैभव के संयोजक डॉ. धीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जन्म जयंती के निमित्त यह उत्सव बीएचयू की कार्यांजलि है। कार्यक्रम के दौरान असम के लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि दी गई। जैसे ही माया माया और जोनाकी राटी की गूंज सुनाई दी तो वहां मौजूद अपने को रोक नहीं सके। संचालन अरबिंद विजय, मालविका जैशी ने किया। स्वागत हाराकांतो पाएंग और धन्यवाद ज्ञापन संघमित्रा ने किया।

वाराणसी मे रविवार को बीएचयू के सरदार पटेल हास्टल में भारत वैभव में मणिपुर के छात्र लोकनृत्य - फोटो : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें