फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET PG: पीजी की 10 हजार सीटों पर 4 जून तक पंजीकरण, गाइडलाइन जारी; सीट आवंटन के बाद जमा करनी होगी फीस

Thu, 28 May 2026 11:36 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू ने पीजी की करीब 10 हजार सीटों पर दाखिले के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। अभ्यर्थियों को 4 जून तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। फीस समय पर जमा न करने पर प्रवेश निरस्त हो जाएगा। आवेदन और काउंसिलिंग प्रक्रिया समझाने के लिए विश्वविद्यालय ने एडमिशन बुलेटिन और वीडियो भी जारी किया है।
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHU College Varanasi: बीएचयू में नए सत्र में पीजी की करीब 10 हजार सीटों में दाखिले के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई हैं। अभ्यर्थियों से 4 जून तक पोर्टल पर पंजीकरण करवाने को कहा गया है।

विज्ञापन


इसमें दाखिले के बाद फीस जमा न करने पर दाखिला निरस्त हो जाएगा। इसके बाद दोबारा उसका प्रवेश नहीं हो सकेगा। ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों को आवेदन से लेकर काउंसिलिंग की जानकारी आसानी से मिल सके, इसके लिए विवि की वेबसाइट पर एडमिशन बुलेटिन भी जारी कर दिया गया है। 

इसमें एक वीडियो भी अपलोड करवाया गया है। इसमें अभ्यर्थियों को हर छोटी से बड़ी जानकारी दी गई है। विश्वविद्यालय में मुख्य परिसर के साथ ही इससे जुड़े महाविद्यालयों को मिलाकर पीजी में करीब 10 हजार सीटे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

सत्र 2026-27 में होने वाले दाखिले के लिए पिछले साल की तरह इस साल भी प्रवेश परीक्षा एनटीए की ओर से कराई जा रही है। प्रवेश परीक्षा का परिणाम अभी अगले कुछ दिनों में जारी होना है। इस बीच विश्वविद्यालय में गठित केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से भी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। अभ्यर्थियों से समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराने को कहा गया है। 

दूरदराज से पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों को कोई समस्या न हो, इसके लिए एडमिशन हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। अभ्यर्थियों से बताया गया है वह आवेदन करते समय ईमेल और मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। जो वीडियो जारी किया गया है, उसमें यह भी बताया गया है कि अगर किसी अभ्यर्थी का दाखिला हो गया और तय समय के भीतर उसने फीस नहीं जमा की तो उसका प्रवेश कट जाएगा। 

पीजी में संकायवार कोर्स

कला संकाय - 35 कोर्स
विज्ञान संकाय -20 कोर्स
संस्कृत विज्ञान संकाय - 20 कोर्स
कृषि संकाय - 18 कोर्स
सामा. विज्ञान संकाय - 17 कोर्स
शिक्षा संकाय - 15 कोर्स
मंच कला संकाय - 7 कोर्स

पंजीकरण फीस
  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस - 300 रुपये
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी - 150 रुपये

एक जून को लखनऊ में सम्मानित होंगे टाॅपर सूर्यदीप 
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जून को लोकभवन में हाईस्कूल व इंटर के विभिन्न बोर्ड के राज्य स्तरीय मेधावियों को सम्मानित करेंगे। इसमें वाराणसी के पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में पढ़ रहे छात्र सूर्यदीप को भी सम्मानित किया जाएगा। सूर्यदीप प्रजापति ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में 96.83 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया।

पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमीत श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ में एक जून होने वाले कार्यक्रम में राज्य स्तर पर प्रथम 10 मेधावियों को एक-एक लाख रुपये का चेक, एक-एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल दिए जाएंगे। जिला स्तरीय सम्मान समारोह में जिले के प्रथम 10 मेधावियों को 21-21 हजार रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र व मेडल दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए कल विद्यापीठ में बैठक
वाराणसी। राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2026 रविवार 31 मई को दो पाली में कराई जाएगी। विद्यापीठ को नोडल सेंटर बनाया गया है। नोडल अधिकारी और कुलसचिव डॉ.सुनीता पांडेय ने बताया कि 29 मई को एक बैठक गांधी अध्ययनपीठ सभागार में बुलाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें