फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: कार्डियो एक्सपर्ट प्रो. सिद्धार्थ लखोटिया ने दिया इस्तीफा, बीएचयू को बताया दबंगों का सिंडिकेट

Thu, 27 Mar 2025 11:42 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: बीएचयू के कार्डियो एक्सपर्ट प्रो. सिद्धार्थ लखोटिया ने इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि पहले पत्नी और अब मैं बीएचयू छोड़ रहा हूं। यहां दबंगों का सिंडिकेट चल रहा है। 15 साल से प्रताड़ित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
बीएचयू में सीटीवीएस विभागाध्यक्ष प्रो. सिद्धार्थ लखोटिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में सीटीवीएस विभागाध्यक्ष प्रो. सिद्धार्थ लखोटिया ने बुधवार देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कार्यवाहक कुलपति प्रो. संजय कुमार को मेल किया है, हालांकि अभी स्वीकार नहीं हुआ है। आरोप है कि पत्नी भी अस्पताल के वातावरण से परेशान थीं, जिसके चलते छोड़कर चली गईं। प्रो. सिद्धार्थ लखोटिया ने कहा कि मुझे मेरे परिवार की सुरक्षा और सुकून प्राथमिकता हैं। हमको मानसिक शांति चाहिए। यहां नहीं रहना है। 

विज्ञापन


प्रो. लखोटिया ने लगाया ये आरोप
प्रो. लखोटिया अगले तीन महीने नोटिस पर रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल पूरी तरह से दबंगों का सिंडिकेट बन गया है। अब तक देश विदेश के 14 अस्पतालों में काम किया, लेकिन कहीं भी इतनी राजनीति और भ्रष्टाचार नहीं है। उन्होंने अपने ही कार्डियोथोरेसिक विभाग के दो प्रोफेसरों पर परेशान करने का आरोप लगाया। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: गृहकर बकाएदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, BSA कार्यालय समेत दो प्रतिष्ठानों पर निगम ने जड़ा ताला
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे बीएचयू का दीमक बोला जा रहा
कहा कि मुझे बीएचयू का दीमक बोला जा रहा है। 15 साल से मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है। छह महीने पहले पिटवाया गया। मरीज के साथ आ रहे थे, तो 25 लड़कों ने रात के डेढ़ बजे अटैक किया गया था। बिड़ला हॉस्टल के बाहर खूब पीटा गया। किसी तरह से जान बचा कर भागा।

इसे भी पढ़ें; Agniveer Bharti: अग्निवीर में नॉमिनी के खाते की भी देनी होगी जानकारी, भर्ती के लिए यहां करें आवेदन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें