केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से रविवार को सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) कराया जाएगा। जिले में 94 केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 56,975 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहेंगे। सीसी कैमरे की निगरानी में परीक्षा संपन्न होगी। शनिवार को सभी केंद्रों पर परीक्षा से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। रविवार को सुबह 9.30 बजे से परीक्षा शुरू होगी।
विज्ञापन
एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि रविवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से 4.30 बजे तक कराई जाएगी। एक दिवसीय परीक्षा की प्रत्येक पहली पाली में 26495 व दूसरी पाली में 30480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा से संबंधित जो भी दिशानिर्देश दिए गए थे उनके अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।