फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानवीय: चार किलो चावल की चोरी के आरोप में की गई पिटाई से घायल किशोर की मौत, भारी हंगामा

Wed, 24 Apr 2024 08:55 AM IST
Anonymous User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आरोप है कि गुड्डू सिंह, पखंडू, सौरभ सिंह, शिवम सिंह ने विजय पर आम और चार किलो चावल चोरी का आरोप लगाते हुए पिटाई की। धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो फिर मारेंगे। पिता पप्पू ने कहा कि चावल का 400 रुपये मुआवजा भी गुड्डू सिंह को दिया। बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया, दोपहर में बेटे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सड़क जाम करते आक्रोशित ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सुइलरा गांव में दस दिन पूर्व चार किलो चावल व आम चोरी के आरोप में पिटाई से घायल किशोर की रविवार दोपहर उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वाराणसी-भदोही मार्ग पर स्थित कपसेठी में शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ सदर और बड़ागांव सीओ ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया।

विज्ञापन


कपसेठी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं, एक आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
कपसेठी थाना अंतर्गत सुइलरा निवासी पप्पू राम का पुत्र विजय कुमार गौतम (14) पिछले 21 जुलाई को गांव के ही गुड्डू सिंह के किराना की दुकान पर गया था।

आरोप है कि गुड्डू सिंह, पखंडू, सौरभ सिंह, शिवम सिंह ने विजय पर आम और चार किलो चावल चोरी का आरोप लगाते हुए पिटाई की। इस दौरान सभी ने धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो फिर मारेंगे। पिता पप्पू का आरोप है कि आरोपी सौरभ ने डायल-112 पर कॉल करके पुलिसकर्मियों को बुलवाया और पुलिस समझा बुझाकर चली गई।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा किया दर्ज

चावल चोरी का चार सौ रुपये मुआवजा भी गुड्डू सिंह को दिया। ज्यादा चोट लगने से बेटे को लोहता स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, दोपहर में बेटे ने दम तोड़ दिया। कक्षा आठवीं के छात्र विजय की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

शव को कपसेठी दलित बस्ती के सामने रखकर जाम लगा दिया। इससे वाराणसी-भदोही मार्ग और कछवा-बाबतपुर मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई। सीओ बड़ागांव व सीओ सदर के समझाने पर माने। परिजनों के अनुसार विजय अपने दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। बेटे का शव देखते ही मां सुनीता देवी बेसुध हो गई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

पिता पप्पू की तहरीर पर दुकानदार गुड्डू सिंह, शिवम सिंह, पखंडू सिंह, सौरव सिंह के खिलाफ कपसेठी पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें